फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अमलदरामद के लिए एसीओ चकबंदी पर रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के रामपुर बढ़नावा उपरहार गांव के एक किसान ने एस़ीओ चकबंदी पर अमलदरामद (दस्तावेज में नाम जोड़ने की प्रक्रिया) के नाम पर 25 हजार रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार अनंत राम अग्रवाल को जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रामपुर बढ़नावा का मजरा महजिद पर निवासी दयाराम ने बताया कि गांव में चकबंदी हो रही है। एक घाटी में चक परिवर्तन के आदेश के बाद अमलदरामद के लिए सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा उसे कार्यालय बुलाकर 40 हजार की मांग की गई। इस पर उसने 25 हजार रुपये दे दिए ।
शुक्रवार को वह सहायक चकबंदी अधिकारी के पास आदेश की नकल लेने पहुंचा तो पूरा पैसा नहीं देने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है सहायक चकबंदी अधिकारी ने उसे दफ्तर से भगा दिया।
विज्ञापन

मामले में सहायक चकबंदी अधिकारी शिव सहाय ने लगाए गए आरोप को गलत व निराधार बताया है। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कर गलत आरोप लगाने वाले पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें