फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला को वश में कर लाखों के जेवर उड़ाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर चौराहे से जिला अस्पताल जा रही एक महिला को शातिर ठग ने झांसे में लेकर उसके सोने के जेवरात उतरवा लिए और लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंझनपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद निवासी ज्योति वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 28 सितंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपनी बीमार बेटी का इलाज कराने के लिए पैदल ही मंझनपुर चौराहे से जिला अस्पताल की ओर जा रही थीं। सपा कार्यालय के सामने उन्हें दो व्यक्ति मिले।
आरोप है कि दोनों ने प्रयागराज जाने का रास्ता पूछा और किराये के लिए पैसे नहीं होने की बात कहकर मदद मांगी। महिला ने एक व्यक्ति को 100 रुपये दे दिए। इसके बाद उनमें से एक व्यक्ति वहां से चला गया, जबकि दूसरा उनके पीछे-पीछे चलने लगा।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के पास दिया वारदात को अंजाम
पीड़िता के अनुसार, जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं, आरोपी ने उन्हें बातों के जाल में फंसाकर अपने वश में कर लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के गले की सोने की चेन, कान की बालियां और अंगूठी उतरवा लीं।
कुछ देर बाद जब महिला को होश आया तो उन्होंने पाया कि आरोपी युवक वहां से लापता हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश की, लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें