फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गल्ला व्यापारी से लूट का आरोपी मुठभेड़ में घायल

Wed, 08 Oct 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार देर रात महेवाघाट थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड के वांछित इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है।
विज्ञापन


एसपी राजेश कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को लालचंद केसरवानी निवासी कुम्हियावां से दो बाइक सवार बदमाशों ने 20 हजार की लूट की थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। 19 जुलाई की रात एक आरोपी धनराज पुत्र नंदलाल निवासी अगियौना थाना करारी पिपरी पुलिस से मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हुआ था, जबकि दूसरा आरोपी रचित सरोज पुत्र छेदीलाल उर्फ छिद्दू निवासी मितवापुर थाना संदीपनघाट फरार चल रहा था।

एसपी ने उसपर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। सोमवार को पुलिस को रचित सरोज के महेवाघाट क्षेत्र में होने की सूचना मिली। घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के रचित सरोज पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें