कोतवाली क्षेत्र में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी शाहनूर बृहस्पतिवार को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर अपने ही गांव की एक छात्रा के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने का आरोप है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी एक स्कूल में पढ़ती है। आरोपी लगातार उसे परेशान करता था, स्कूल जाते समय अश्लील टिप्पणियां करता और प्रेमजाल में फंसाकर संबंध बनाता रहा। महिला का आरोप है कि छह अगस्त को आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। घटना के बाद परिजनों ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। बृहस्पतिवार देर शाम आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।