चरवा पश्चिम थोक की एक विवाहिता को बहलाकर साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंंने अपनी बेटी की शादी चरवा के रामपुर गांव में की है। इन दिनों वह ससुराल में ही रह रही थी। आरोप है कि 11 मार्च की सुबह करीब 7:30 बजे बेटी अपनी सास के साथ शौच के लिए पक्की सड़क की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के मंजीत पासी, सचिन पासी, कल्लू पासी व बुधन पुत्र दुबरी उसे बहलाकर साथ ले गए। जानकारी होने पर वह बेटी के बारे में पूछताछ के लिए उनके घर गए तो सभी ने उन्हें गाली दी और जान से मारने की धमकी देकर बेटी को भूल जाने की बात कही।