कोतवाली के टिकरा गांव के समीप मंगलवार आधी रात ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस नने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
सतना जनपद के रामनगर अंतर्गत बड़ा इटमा निवासी जितेंद्र पयासी व औरैया जनपद के रावतपुरवा निवासी बलराम ने बताया कि वह ट्रक चालक हैं। मंगलवार की रात टिकरा गांव के समीप रात करीब दो बजे उन्हें हाथ देकर रोका गया। फिर, दो बदमाशों ने रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम व डीएल लूट लिया।
शिकायत पर पुलिस ने घेराबंदी कर महेवाघाट के डकशरीरा निवासी उपेंद्र तिवारी व निगहा निवासी शुभम सिंह को पकड़ लिया। उनके पास से लूटे गए रुपये व दस्तावेज बरामद किए गए। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियोें के खिलाफ महेवाघाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को चालान न्यायालय भेजा। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ और कहां आपराधिक मुकदमे हैं, इसे खंगाला जा रहा है।
-