फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 07:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के एक गांव में हर घर जल योजना के तहत पेयजल टंकी का निर्माण कराया जा रहा था। इसमें कानपुर के ककवन अंतर्गत मुनौवपुर निवासी गौरव पाल भी मजदूरी कर रहा था। आरोप है कि एक मई को गौरव गांव की 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर ले गया था।
पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने 11 मई को मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल राज किशोर ने बताया कि महीने भर पहले पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश देकर अगवा किशोरी को बरामद कर लिया गया था। जबकि आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन

मुखबिर के जरिये पता चलने पर उपनिरीक्षक रणविजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ शनिवार को कानपुर पहुंचे और कल्यानपुर रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंझनपुर लाने के बाद लिखापढ़ी कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे रविवार को जेल भेज दिया गया।
-
चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया युवक

कोतवाली पुलिस ने भड़ेसर मोहल्ले से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाल राजकिशोर ने बताया कि पकड़े गए रामबली निवासी कादीपुर ने पिछले दिनों कादीपुर से बाइक चोरी की थी। बाइक कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें