फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हादसे में छात्र की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

Mon, 23 Sep 2024 06:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भगवतपुर लाहुरपुर मार्ग पर हादसे में हर्ष शर्मा की मौत के बाद जुटे लोग। संवाद
विज्ञापन
एयरपोर्ट कोतवाली के अब्दुल वहाबपुर उर्फ बरवा गांव में शनिवार शाम कार की टक्कर से छात्र की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार समेत भाग निकला। गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार सुबह भगवतपुर-लाहुरपर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। ग्रामीण डिवाइडर बनाए जाने की मांग कर रहे थे। इंस्पेक्टर ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

अब्दुल वहाबपुर उर्फ बरवा गांव निवासी दिलीप शर्मा ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा हर्ष शर्मा प्रयागराज के सीएमपी डिग्री काॅलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। इसके साथ ही वह पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल में अध्यापन का भी काम करता था।
पिता के मुताबिक शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद हर्ष ऑटो से बमरौली एयरपोर्ट और बाइक सवार से लिफ्ट लेकर लहुरापर गांव पहुंचा। वहां से पैदल ही वह घर आ रहा था। इस बीच दोपहर तीन बजे गांव के बाहर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को परिजनों ने इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया। जहां, देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हर्ष की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार सुबह नौ बजे ग्रामीणों ने भगवतपुर-लाहुरपर मार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया। लोग तिराहा और मंदिर के समीप डिवाइडर बनाए जाने की मांग पर कर रहे थे।
जानकारी पाकर पुलिस फोर्स के साथ आए इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया। इस बीच आधा घंटे तक मार्ग बाधित रहा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर घटना को अंजाम देने वाले वाहन का तलाश कर रही है।
उधर, परिजनों ने रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद रसूलाबाद घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से पीड़ित परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।

भगवतपुर लाहुरपुर मार्ग पर हादसे में हर्ष शर्मा की मौत के बाद जुटे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें