फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फर्जी दस्तावेज बनाकर धान की फसल कटवाने का आरोप

Thu, 26 Mar 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुवारा तैयबपुर की एक महिला ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धान की फसल कटवाने का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस से मदद न मिलने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक हिना बेगम पत्नी मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि उसने अपने नाबालिग बेटे के नाम पर कृषि भूमि खरीदी थी, जिस पर धान की फसल बोई गई थी। आरोप है कि उसके देवर खुशनूद अहमद ने विनोद कुमार समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश के तहत फसल पर कब्जा करने की योजना बनाई।
पीड़िता का कहना है कि छह अक्तूबर 2025 को खेत पहुंचने पर आरोपियों ने उससे एक लाख रुपये की मांग की और धमकी दी। बाद में कथित रूप से राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी गहन नामा तैयार कर उसकी खड़ी फसल कटवाकर उठा ले गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें