फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फर्जी आईडी के सहारे जमीन का बैनामा कराने का आरोप

Tue, 10 Feb 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाधाम थाना क्षेत्र में जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैनामा करा लिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो युवक ने न्यायालय की शरण ली। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के निर्देश पर कड़ा धाम पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कड़ा के कंथुआ निवासी गाजी शबीह अहमद ने न्यायालय में याचिका देकर बताया कि उनके पिता की मृत्यु वर्ष 2021 में हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पैतृक भूमि अपने नाम वरासत के जरिये दर्ज करा ली। रोजी-रोटी के सिलसिले में वह लखनऊ में रहकर नौकरी करने लगे।
आरोप है कि गांव आने पर जब उन्होंने खतौनी निकलवाई, तब पता चला कि उनकी आराजी भूमि को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी आईडी बनवाकर 11 अप्रैल 2025 को मोहम्मद शाहिद के पक्ष में बैनामा कर दिया। जमीन का दाखिल-खारिज भी 12 जून 2025 को करा लिया।
विज्ञापन

गाजी शबीह का कहना है कि बैनामा में उनके आधार कार्ड नंबर की जगह गलत नंबर अंकित किया गया है। आरोप लगाया गया कि इस फर्जी बैनामा में क्रेता मोहम्मद शाहिद के साथ गवाह कल्लू अहमद और रहमत अली ने साजिश के तहत कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें