फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अतीक का गुर्गा बताकर मुंशी से रंगदारी मांगने का आरोप

Mon, 22 Jul 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अतीक का गुर्गा बताकर मुंशी से रंगदारी मांगने का आरोप
विज्ञापन


नेवादा। सरायअकिल के पुरखास गांव में डंप बालू के मुंशी ने एक दबंग पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। मंझनपुर कोतवाली के देवखरपुर निवासी विवेक मौर्या ने बताया कि वह पुरखास गांव में बालू भंडारण के स्थान पर मुंशी है। बताया कि पुरखास गांव का एक दबंग डंप बालू की बिक्री में जबरन उनसे वसूली करना चाहता है। वह खुद को माफिया अतीक का गुर्गा बताकर धमकी देते हुए रंगदारी मांग रहा है। रंगदारी देने से इन्कार करने पर वह गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है, प्रकरण की छानबीन की जा रही है। आरोप सही मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


-

हत्यारोपी मां-बेटे भेजे गए जेल

अजुहा। कस्बे के वार्ड नंबर 12 नयानगर में 29 जून को मारपीट हो गई थी। मारपीट में जख्मी रामलखन की इलाज के दौरान 22 दिन बाद मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी रीतू की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने सुशीला पत्नी हीरालाल और उसके बेटे बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार रात आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद रविवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें