फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: धर्म परिवर्तन करने से मना करने पर मारपीट का आरोप

Sun, 03 May 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल क्षेत्र के कटैया गांव में महिला ने गैर समुदाय के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन करने से मना करने पर गालीगलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में आठ महीने बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार, हिडावा कटैया निवासी कुसुम देवी ने बताया कि आठ महीना पहले गांव के इकबाल खां, इरफान खां, तुफैल खां, फुजैल खां, अफगान खां और अमन खां उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए कह रहे थे। मना करने पर छह सितंबर को जब उनका बेटा परवेश पुरखास बाजार सामान लेने जा रहा था तो आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर पैर में चारपहिया वाहन चढ़ा दिया।
आरोप ये भी है कि चोटिल बेटे को लेकर जब वह कनैली चौकी शिकायत करने जा रही थीं तो विपक्षियों ने रास्ते में रोककर उन्हें भी मारा-पीटा और गालीगलौज किया। इसकी शिकायत उन्होंने थाना और पुलिस अधीक्षक से की लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

आरोप ये भी है कि मामले में सुलह करवाने के लिए तत्कालीन चौकी प्रभारी तिल्हापुर ने भी उन्हें चौकी बुलाकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया। जब पूरे मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह न्यायालय की शरण में गईं। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें