फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आरोपी मां और नर्स को मिली जमानत

Sat, 24 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के खरौना निवासी बच्चे को बेचने वाली मां व आरोपी नर्स को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। पुलिस के रिमांड पत्र को देखकर रिमांड मजिस्ट्रेट ने धाराओं का गलत प्रयोग पाया। इसके बाद पुलिस की रिमांड को वापस कर दिया और दोनों को निजी मुचलके पर जमानत दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने ममता के प्रेमी बृजेश की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी मां व नर्स को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण में जो साक्ष्य दिए थे, उनसे धाराओं का मेल नहीं हुआ। इसका आरोपियों को लाभ मिला है।
कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि बीएनएस की धारा 143-2 मानव तस्करी से जुड़ी है। इस धारा में किसी को गलत इरादे से या तस्करी के उद्देश्य से पकड़ना शामिल है, जो इस प्रकरण में परिलक्षित नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें