फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आगे चल रहे ट्रेलर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ था हादसा, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 29 Mar 2026 05:30 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर डोरमा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में पीड़ित परिवार की ओर से आगे चल रहे ट्रेलर चालक को दोषी माना गया है। परिवार के राम खेलावन ने सैनी पुलिस को तहरीर देकर ट्रेलर चालक पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और अचानक ब्रेक लगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक फतेहपुर जनपद के कोरवल (कुरौली) निवासी रामखेलावन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ मुंडन संस्कार के लिए संगम गया था। कार्यक्रम के बाद सभी लोग पिकअप से वापस घर लौट रहे थे। वाहन को राजन निषाद चला रहा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही वाहन डोरमा पेट्रोलपंप के निकट पहुंचा।

इसी बीच आगे चल रहे ट्रेलर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आ रही पिकअप ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में 10 की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जमशेदपुर से पटियाला जा रहा था ट्रेलर

पिकअप की जिस ट्रेलर से टक्कर हुई है। वह जमशेदपुर से भारी लोहे की चद्दर लेकर पटियाला जा रहा था। उसपर नागालैंड का नंबर था। सैनी एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेलर को थाने में खड़ा किया गया है। चालक कौन था। अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। चालक की तलाश की जा रही है। इसके लिए पंप के सीसीटीवी समेत अन्य तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

एडिशनल एसपी को सौंपी गई डोरमा हादसे की जांच

डोरमा गांव के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे की जांच अब एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह को सौंप दी गई है। प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पांच दिन के भीतर पूरी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि हाईवे पर हुई इस घटना की विस्तृत जांच एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह करेंगे। उन्हें निर्देश दिया गया है कि पांच दिन के भीतर पूरी घटना की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपें।

एसपी के अनुसार जांच में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, जिससे हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही परिवहन विभाग (आरटीओ) की मदद से डंपर और पिकअप वाहन की फिटनेस, परमिट और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कराई जाएगी।

इसके अलावा जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की स्थिति की भी जांच की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि कहीं सड़क पर खड़े वाहन, संकेतक या अन्य व्यवस्थाओं की कमी तो हादसे का कारण नहीं बनी। एसपी का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर हादसे के वास्तविक कारण सामने आएंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें