फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग हादसे में विवाहिता की मौत

Wed, 20 Jan 2016 01:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की गहरी धुंध के कारण मंगलवार की सुबह कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर कौशाम्बी के पुरामुफ्ती बाजार के समीप बस-कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में बैठी झारखंड की रहने वाली रीता देवी (38) की मौत हो गई। जबकि पति और तीन बेटे गंभीररूप से जख्मी हो गए। सभी लोग कानपुर में रिश्तेदार की शादी से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन



झारखंड राज्य के चक्रधर जिला निवासी रामनरेश (40) रविवार को पत्नी और तीन बेटों के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने कार से कानपुर गया था। मंगलवार की सुबह सभी लोग घर जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे जैसे ही इनकी कार कौशाम्बी के पुरामुफ्ती (तेरहमील) बाजार के समीप पहुंची। घने कोहरे और हो रही बारिश के कारण अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। इस हादसे में कार में बैठी रीता देवी (38) की मौके पर ही मौत हो गई।



जबकि पति रामनरेश (40), बेटा अंकित कुमार (15), इंद्रजीत (12) और प्रीतम (10) घायल हो गए। हादसा देख लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दुर्घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद हादसे में विवाहिता की मौत की जानकारी फोन करके घरवालों को दी। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें