फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में बच्ची की मौत

Thu, 25 May 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी चौराहे के समीप बुधवार सुबह हुए मार्ग हादसे में तीन साल की एक लड़की की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



रायबरेली के अइहारी में ब्याही पिंकी देवी पत्नी राजेंद्र कुमार बुधवार सुबह चचेरे देवर बबलू के साथ बाइक से बेटी रागिनी (03) को लेकर मायके धाता के किशुनदासपुर जा रही थी। सैनी चौराहे के समीप पीछे से किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रागिनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिंकी और बबलू घायल हो गए। पुलिस हादसे की जानकारी परिजनों को दी। बच्ची के साथ घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने भी बच्ची को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे घर वाले प्राथमिक उपचार के बाद घायल विवाहिता और बबलू के साथ मासूम का शव लेकर घर चले गए। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें