फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की भिड़ंत में दंपति सहित चार घायल

Wed, 19 Sep 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहा के समीप मंगलवार सुबह बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


करारी निवासी राजेश कुमार मंगलवार सुबह अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ किसी काम से मंझनपुर जा रहा था। ओसा चौराहा के समीप सामने से आई एक  बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस बाइक पर चायल निवासी नितिन और पुष्कर सवार थे। टक्कर होते ही दोनाें बाइकों पर सवार सभी लोग गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें