फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला की मौत,11 लोग घायल

Thu, 11 Oct 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/चायल/पिंडरा। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के रोही बाईपास के समीप बुधवार सुबह विक्रम से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। वहीं अन्य हादसों में 11 घायल हो गए।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव की उमा देवी (28) का विवाद फतेहपुर जिले के उमरा में शिवकरन से हुआ था। हफ्ते भर पहले उमा मायके आई थी। बुधवार सुबह लौटने के लिए विक्रम पर सवार होकर भरवारी रेलवे स्टेशन जा रही थी। रोही बाईपास के समीप अचानक वह विक्रम से गिर गई। साथी मुसाफिरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मौत हो गई। वहीं सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद का रामसूरत बुधवार सुबह पत्नी संतरा देवी के साथ कड़ा जा रहा था। जिला अस्पताल के सामने मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक पलट गई। दंपति घायल हो गए।

मुरादपुर गांव का केशन बुधवार सुबह पत्नी आशा और बेटी नीता के साथ दुर्गा पूजा पंडाल जा रहा था। मुरादपुर गांव के बाहर एक बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दंपति व बेटी घायल हो गई। वहीं करारी कस्बे का मोहन पुत्र जगदीश मंगलवार शाम कोई सामान खरीदने घर के पास स्थित दुकान जा रहा था। सड़क पार करते समय उसे कार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं सरायअकिल के अमरैनी गांव का रग्घू प्रसाद पुत्र गुरुदीन बुधवार सुबह पड़ोसी सूरजदीन के साथ गंगा स्नान करने फतेहपुर घाट गया था। लौटते वक्त मोहम्मदपुर गांव के समीप अप्पे ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पिपरी के मुरादपुर गांव निवासी किशन सिंह राजगीर है। मंगलवार देर शाम वह काम से लौटा। इसके बाद पत्नी आशा देवी व पुत्री निशा को लेकर बाइक से दुर्गापूजा में शामिल होने बाबूपुर जा रहा था। गांव के  बाहर पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए। बाइक सवार युवक को भी मामूली चोटें आई और वह गाड़ी लेकर भाग निकला। लोगों ने घायलों को भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें