फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जालौन के सिटी मजिस्ट्रेट चोटिल

Thu, 25 Oct 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी। कोखराज क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के समीप बुधवार सुबह हाईवे पर सड़क हादसे में जालौन के सिटी मजिस्ट्रेट समेत दो लोग चोटिल हो गए। हादसा चालक को झपकी आने से हुआ।
विज्ञापन

जालौन के सिटी मजिस्ट्रेट कर्मवीर सिंह बुधवार सुबह कार से इलाहाबाद हाईकोर्ट जा रहे थे। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के समीप वाहन चालक को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे टैंकर से भिड़ गई। इससे सिटी मजिस्ट्रेट व उनके साथ रहे एक अन्य व्यक्ति चोटिल हो गए। नजदीक के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद दूसरे वाहन से दोनों लोग प्रयागराज चले गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें