फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, चार घायल

Sat, 14 Jan 2017 12:47 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव के सामने शुक्रवार शाम आमने-सामने बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

चरवा थाना क्षेत्र के डिहवा गांव का मुंशीलाल (25) पुत्र रामधनी साथी रामसरन निवासी म्योहर के साथ सरायअकिल बाजार शुक्रवार शाम को जा रहा था।

मुंशीलाल अपनी बहन को मकर संक्रांति का उपहार देकर बादहशापुर गांव से वापस आ रहा था। अजय (22) पुत्र रामविशाल निवासी अहमतियापुर अपने साथी सुजीत कुमार व धर्मेंद्र कुमार के साथ अपनी बहन को मक्रर संक्रांति की त्योहारी देने जा रहा था। बसुहार गांव के सामने अजय व मुंशीलाल की बाइक भिड़ गई। हादसे में सभी घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। मुंशीलाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें