फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खड़े ट्रक में घुसी पिता-पुत्र की मौत

Sun, 22 Jul 2018 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा। स्थानीय कस्बे के समीप शुक्रवार रात हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक (कंटेनर) में जा घुसी। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के चार लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बा स्थित इंद्रानगर मोहल्ले का आनंद कुमार केसरवानी (30) पुत्र सतीश चंद्र मिठाई की दुकान चलाता था। उसकी ननिहाल शंकरगढ़ में है। शुक्रवार को वह अपने व बड़े भाई आलोक के परिवार के साथ नानी के घर गया था। रात करीब एक बजे लौटते वक्त कार चला रहे आलोक को झपकी आ गई। इसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में आनंद और उसके पांच वर्षीय बेटे समर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि आनंद की पत्नी मंजू, भाई आलोक, भाभी पूजा तथा भतीजी राखी घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने आलोक, मंजू व राखी को इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें