फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

Thu, 26 Jul 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी तिराहे के समीप मंगलवार रात एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के नसरुल्लापुर गांव का उदित (25) पुत्र जयप्रकाश खेती करके परिवार का खर्च चलाने में पिता की मदद करता था।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर किसी काम से वह इलाहाबाद गया था। रात को लौटते वक्त करारी तिराहे के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। इससे मौके पर ही उदित की मौत हो गई। जानकारी पर पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पहुंचे। मामले में करारी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि परिजन पीएम के लिए राजी नहीं हुए। इसलिए पंचनामा करके शव दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें