घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग भदोही के लिए रवाना हो गए।
करारी कोतवाली के म्योहर गांव से काशी विश्वनाथ धाम जा रहा रहे कांवड़ियों के जत्थे में शामिल कार भदोही जिले में किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक कांवड़िए की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग भदोही के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
शनिवार को कांवड़ियों का एक जत्था म्योहर गांव से बाबा विश्वनाथ धाम के लिए वाहनों से रवाना हुए। एक कार में गांव का लवलेश तिवारी (30) भी सवार था। कार में उसके अलावा मोहित, कल्लू व प्रकाश बैठे थे। भदोही जिले के ज्ञानपुर के समीप शनिवार रात किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी। घटना में लवलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मोहित, कल्लू व प्रकाश को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय पुलिस ने प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती करा दिया। परिजनों के मुताबिक लवलेश कई साल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने जाते थे। हर बार वह पैदल यात्रा करते थे, लेकिन इस बार वह कार से जा रहे थे। जत्थे में शामिल कई अन्य लोग वाराणसी जाने के बजाय अयोध्या चले गए।