फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : काशी विश्वनाथ धाम जा रहे कांवड़िए की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 31 Jul 2022 10:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग भदोही के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करारी कोतवाली के म्योहर गांव से काशी विश्वनाथ धाम जा रहा रहे कांवड़ियों के जत्थे में शामिल कार भदोही जिले में किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक कांवड़िए की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग भदोही के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन



शनिवार को कांवड़ियों का एक जत्था म्योहर गांव से बाबा विश्वनाथ धाम के लिए वाहनों से रवाना हुए। एक कार में गांव का लवलेश तिवारी (30) भी सवार था।  कार में उसके अलावा मोहित, कल्लू व प्रकाश बैठे थे। भदोही जिले के ज्ञानपुर के समीप शनिवार रात किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी। घटना में लवलेश की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे में मोहित, कल्लू व प्रकाश को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय पुलिस ने प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती करा दिया। परिजनों के मुताबिक लवलेश कई साल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने जाते थे। हर बार वह पैदल यात्रा करते थे, लेकिन इस बार वह कार से जा रहे थे। जत्थे में शामिल कई अन्य लोग वाराणसी जाने के बजाय अयोध्या चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें