फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल की टक्कर से किसान की मौत

Sat, 25 Mar 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के बसुहार चौराहा के समीप शुक्रवार की सुबह एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे किसान को टक्कर मार दी। इससे किसान घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय किसान की इलाहाबाद के समीप मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया है।
विज्ञापन



बैरगांव निवासी वीरेंद्र मिश्र (58) किसान थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह बीज लेने के लिए बसुहार चौराहा पैदल ही जा रहे थे। इसी बीच भखंदा निवासी इम्तियाज ने बाइक से वीरेंद्र मिश्र को टक्कर मार दी। हादसे में किसान को गंभीर चोटें आईं। शोर पर मौके पर आसपास गांव के लोग पहुंच गए। युवक को पकड़ लिया गया। सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घायल किसान को सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद के समीप घायल वृद्ध ने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। किसान की मौत से बेटे संदीप व राजन व अन्य परिजनों की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें