फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ने मारी टक्कर, तीन घायल

Wed, 25 May 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
करारी थाने के मोअज्जमपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में तीन लोग मौके पर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। करारी थाने के रसूलपुर सोनी निवासी धर्मेंद्र (22) पुत्र मुन्ना साइकिल से करारी कस्बा आया था।
विज्ञापन


कस्बे से वापस लौटते समय लगभग सात बजे वह जैसे ही मोअज्जमपुर गांव के सामने पहुंचा पीछे से जा रहे अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में साइकिल सवार को गम्भीर चोटें आई। घटना के बाद चिटककर गिरा बाइक सवार जितेंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी करारी और उसका चाचा भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची समाजवादी एम्बुलेंस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें