करारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मनपुर म्योहर गांव निवासी धर्मपाल विश्वकर्मा (52) सोमवार सुबह घर में लगे सबमर्सिबल पंप से पानी भरने के लिए गए थे। पंप में करंट प्रवाहित होने से वह झुलस गए। शोर पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बिजली तार कहीं कटा हुआ था। जिसके कारण पंप में था। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।