हाईवे पर कोखराज के ननमई गांव के समीप सोमवार की सुबह हुए हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से युवक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पर पुलिस को सफलता नहीं मिली। लोगों की मानें तो आस-पास इलाके का ही रहने वाला होगा मृतक। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के ननमई गांव मोड़ के समीप हाईवे पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी कोखराज कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक कहां का रहने वाला था इस बाबत मौजूद लोग कुछ भी नहीं बता सके। घंटों की मशक्कत के बाद जब शव की पहचान नहीं हुई तो पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का मानना है कि मृतक आस-पास के किसी गांव की रहने वाला होगा। एसओ ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया था। पर शव की पहचान नहीं कराई जा सकी है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।