फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दस लोग घायल

Sat, 04 Mar 2017 12:34 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 सदर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव के सामने हाईवे पर शुक्रवार शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस पर सवार पांच मजदूर घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भरवारी के एक भट्ठा से ईंट लादकर मजदूर शुक्रवार को टेवा उतारने गए थे। शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार मजदूर अपने गांव पांडेय मऊ जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर कादीपुर गांव के समीप पहुंचा। भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन



हादसे में मजदूर सुग्गा पुत्र कल्लू , धर्मेंद्र पुत्र रामआसरे, चंदन पुत्र रामप्रसाद, बब्लू पुत्र कल्लू, करन पुत्र सुरेंद्र आदि घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  वहीं चरवा थाना क्षेत्र के अर्का गांव के सामने शुक्रवार शाम मोड़ पर एक आटो पलट गया। हादसे में हसनपुर गांव की अनीता पुत्री रामकुमार, रतऊ पुत्र सुक्खू, सोना देवी पत्नी रामबहोरी, राजकरन पुत्र भोलानाथ, शंकुतला पत्नी मल्हू घायल हो गईं। सभी घायल बेलहाई गांव में एक सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें