फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बालिका की मौत

Sat, 11 Aug 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
saf
विज्ञापन
कोखराज के अमहा गांव की एक बालिका शुक्रवार सुबह खेलते वक्त तालाब में डूब गई। करीब घंटे भर शव बाहर निकाला जा सका। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। अमहा (रोही) गांव निवासी संजय पटेल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी नौ वर्षीय बेटी नंदिनी कक्षा तीन की छात्रा थी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नंदिनी घर के पास स्थित तालाब किनारे खेल रही थी। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में समा गई। हादसा देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे बाद नंदिनी का शव बाहर निकाला। भरवारी चौकी पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें