फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की मौत

Tue, 22 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के सामने खेल रही मीरापुर गांव की एक बालिका की मंगलवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रैक्टर गांव के ही प्रधान का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालिका की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। करारी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी भैरव प्रसाद रैदास किसान हैं। गांव जाने वाली सड़क के किनारे उसका घर है। मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे घर के सामने ही उसकी करीब 6 साल की बेटी काजल खेल रही थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि तभी ग्राम प्रधान का ट्रैक्टर खेत की जुताई करके लौट रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर भैरव प्रसाद के घर के सामने से गुजरा। मकान के सामने खेल रही काजल उसकी चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर की चपेट में आने के बाद कल्टीवेटर भी बालिका के ऊपर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बालिका की जान जाने से परिवार में कोहराम मच गया। गांववाले भी जुट गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें