फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग हादसे में मतगणना अफसर की मौत

Mon, 02 Nov 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बालिका डिग्री कालेज में सहायक प्रवक्ता रहे डॉ. सुरेशचंद्र यादव की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पंचायत चुनाव में मतगणना की ड्यूटी कर रात में वह बाइक से अपने घर इलाहाबाद जा रहे थे। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


इलाहाबाद के तेलियरगंज मोहल्ला निवासी डॉ. सुरेशचंद्र यादव (48) मंझनपुर के ओसा बाजार स्थित राजकीय महिला डिग्री कालेज में सहायक प्रवक्ता  थे। पंचायत चुनाव में उन्हें द्वितीय मतगणना अधिकारी बनाकर कौशाम्बी ब्लाक में ड्यूटी पर लगाया गया था। रविवार दिन भर उन्होंने वोटों की गिनती का काम किया। बताया जाता है कि 12 घंटे की प्रथम पाली की ड्यूटी समाप्त होने के बाद रात करीब 8.30 बजे वह मतगणनास्थल से घर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से निकले थे। इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक कौशाम्बी-इलाहाबाद मार्ग स्थित भीखागर्ग का पुरा गांव के समीप पहुंची अचानक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे रखी ईंट के चट्टे  से जा टकराई।

चट्टे से सिर टकरा जाने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर गांववाले दौड़े। सड़क पर बाइक समेत अधेड़ को मृत पड़ा देख ग्रामीण सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी कौशाम्बी थाने की पुलिस को दी। जांच के दौरान जेब में मिले कागजातों से उनकी पहचान हुई। शिनाख्त होने पर पुलिस ने प्रवक्ता के परिजनों के साथ ही हादसे से अफसरों को भी अवगत कराया। मौत की मनहूस खबर लगते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते पहुंच गए। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने से आए किसी चारपहिया वाहन की तेज रोशनी आंख में पड़ने के कारण यह हादसा हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें