फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की हालत नाजुक

Mon, 12 Oct 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में सोमवार को बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। इनमें एक युवक इलाहाबाद के घूरपुर और दूसरा कौशाम्बी के कसिया पूरब गांव का रहने वाला है। इलाहाबाद जिले के घूरपुर स्थित नई बाजार निवासी इरशाद अहमद (30) की शादी कोखराज क्षेत्र के रोही गांव निवासी कुल्लू मंसूरी की बेटी से हुई थी।
विज्ञापन


 रविवार को इरशाद ससुराल आया था। सोमवार की सुबह करीब सात बजे वह बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह मूरतगंज बाजार पहुंचा, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार मोहम्मद असलम निवासी कसिया पूरब की बाइक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर होने से दोनों बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरे। हादसा देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने दोनों युवकों से खून से लथपथ सड़क पर देखा, तो एम्बुलेंस बुलाकर सीएचसी मूरतगंज पहुंचाया। जहां दोनों घायलों की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें