फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकिल सवार दंपती की मौत

Wed, 30 Sep 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर पन्नोई मोड़ के समीप बुधवार सुबह बेकाबू मालवाहक ने साइकिल सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। शोर पर लोग घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दंपति की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बदनपुर गांव के रंगई लाल (45) पुत्र मिठाई लाल बुधवार सुबह पत्नी अनारकली (40) को लेकर साइकिल से रिश्तेदार के घर महगांव गांव जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही साइकिल सवार दंपती पन्नाई मोड़ के समीप पहुंचे तभी इलाहाबाद की ओर से आए बेकाबू मालवाहक ने साइकिल में टक्कर मारते हुए दोनों को कुचल दिया। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी समेत भाग निकला था। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। रोते बिलखते घरवाले घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें