फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग हादसे में बालक की मौत, फूटा गुस्सा

Sun, 26 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
म्योहर गांव के 11 वर्षीय बालक सुमित पुत्र राकेशकुमार कोरी की रविवार की सुबह मार्ग हादसे में मौत हो गई। बुआ के साथ महुआ बीनकर घर लौटते समय उसे ट्रक ने कुचल दिया था। बालक की मौत पर गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। तमतमाए लोगों ने मुआवजा, चालक की गिरफ्तारी और गांव के समीप सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। एसडीएम, सीओ के समझाने पर करीब 3 घंटे बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन



करारी कोतवाली क्षेत्र के म्योहर गांव निवासी राकेश कुमार कोरी की बहन पूजा और बेटा सुमित (11) रविवार की सुबह महुआ बीनने बाग में गए थे। सुबह करीब 8.30 बजे दोनों घर लौट रहे थे। पूजा ने बताया कि जैसे ही गांव के समीप सुमित सड़क पार करने लगा तभी करारी की ओर से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भतीजे की मौत पर चीखती-चिल्लाती बुआ घर की ओर भागी। चीख-पुकार पर परिजनों के साथ गांववाले भी घटनास्थल की ओर दौड़े। सड़क पर खून से लथपथ सुमित की लाश देख जहां घर के लोगों में कोहराम मच गया वहीं गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा।


ग्रामीण मृतक परिवार को आर्थिक मदद, कुचलने वाले चालक की गिरफ्तारी और गांव के समीप सड़क पर स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने करारी-इलाहाबाद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क हादसे में मौत और गुस्से में चक्काजाम की खबर लगते ही मौके पर करारी पुलिस के अलावा एसडीएम मंझनपुर नरेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह भी पहुंचे। करीब तीन घंटे की मान-मनौवल के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इसके बाद शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। सीओ ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक बसुहार गांव के समीप ट्रक छोड़कर भाग गया था। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की भी तलाश की जा रही है। उधर, सुमित की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तीन घंटे तक चक्काजाम रहने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें