फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सात लोग घायल

Wed, 11 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में करीब सात लोग घायल हो गए। क्षेत्र के गुवारा बाजार के समीप मंगलवार सुबह साइकिल और बाइक की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करारी कोतवाली क्षेत्र के गुवारा गांव निवासी विनोद कुमार (18) पुत्र स्वर्ण सिंह मंगलवार को किसी काम से साइकिल से भैला गांव गया था। दोपहर करीब एक बजे घर लौटते समय वह गुवारा चौराहे के पास पहुंचा। इसी बीच करारी की ओर से आए एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। भिड़ंत में जहां विनोद कुमार घायल हो गया। वहीं गिरने से बाइक सवार अंकित कुमार पुत्र श्रीराम निवासी पश्चिमशरीरा को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


वहीं हाइवे पर कोखराज और पुरामुफ्ती इलाके में मंगलवार को सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए है। पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के सल्लाहपुर गांव निवासी रमेश कुमार चचेरे भाई मुकेश कुमार के साथ बाइक से भरवारी गया था। लौटते समय दोनों कोइलहा मजार के समीप पहुंचे। पीछे से कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। इसी तरह मौसी के घर से लौट रहे पिपरी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी राजेन्द्र कुमार, सुनील कुमार और अभिषेक कुमार को कोखराज के मनोहरगंज मोड़ के समीप बाइक सहित टक्कर मारते हुए डीसीएम चालक भाग निकला। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि घायल राजेंद्र और सुनील की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें