फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिचकोले खाने को राहगीर विवश, रोष

Sun, 26 Feb 2017 12:47 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर-तुलसीपुर मार्ग से अचाकापुर होते हुए उदिहिन को जाने वाली सड़क सालभर से क्षतिग्रस्त पड़ी है। रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। आसपास के घरों का पानी हमेशा भरा रहता है। पानी भरे गड्ढों के कारण लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गांववालों का कहना है कि कई बार एसडीएम, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन



मंझनपुर-तुलसीपुर नहर मार्ग से अचाकापुर, कलवापुर, गंभीरा होते हुए उदिहिन बुजुर्ग को जोड़ने वाली सड़क सालभर से क्षतिग्रस्त पड़ी है। इस रास्ते से इलाके के दर्जनाें गांव के लोगों का रोजाना मंझनपुर आना-जाना रहता है। यह सड़क करीब एक साल से क्षतिग्रस्त पड़ी है। पूरी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। उखड़ी सड़क पर गांव के आसपास लोगों के घरों से निकलने वाला पानी सड़क के गड्ढों पर भरा रहता है। इसके कारण लोगों का इस सड़क से गुजरना मुश्किल हुआ है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बच्चों के साथ साइकिल सवारों को भुगतनी पड़ रही है। साइकिल सवार पानी भरे गड्ढों के कारण आए दिन गिरकर घायल होते रहते हैं। इलाके के रहने वाले दिनेश कुमार, रामलाल, पितंबर लाल, राकेश कुमार आदि का कहना है कि कई बार एसडीएम, लोक निर्माण विभाग के अभियंता और अन्य अफसरों से शिकायत भी की गई। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जिसे लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें