जिला पंचायत कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह गीत गाते अभाविप के लोग। स्रोत : संगठन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जिला पंचायत परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश कुमार मौर्य रहे। योगेश कुमार मौर्य ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और वे स्वयं भी छात्र जीवन से परिषद से जुड़े रहे हैं।
उन्होंने होली को सामाजिक समरसता का पर्व बताते हुए कहा कि यह सभी समुदायों को साथ लेकर चलने वाला त्योहार है। वहीं, भाजपा नेता जितेंद्र कुमार सोनकर ने कहा कि होली मिलन समारोह में बिना भेदभाव के समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में रंगारंग माहौल के बीच कार्यकर्ताओं ने गीतों पर उत्साह से भाग लिया, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और गुझिया खिलाकर मुंह मीठा कराया।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक शिवप्रसाद, अवधेश कुमार सिंह, हर्ष कुमार, दिनेश जायसवाल, शिवांशु शुक्ला, अश्वनी सिंह आदि रहे।