फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एबीवीपी ने चलाया स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान

Mon, 10 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जिला इकाई ने रविवार को एसएफडी (स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट) के अंतर्गत संडे फॉर सोसाइटी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को जनहित कार्यों से जोड़ना था।
विज्ञापन




दारानगर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने कड़ा धाम स्थित कुबरी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अलावा मंझनपुर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ मंझनपुर का संदेश दिया गया। इसी तरह चायल में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। इस मौके पर विराट भट्ट, पवन भट्ट, गौरव, विनय पांडेय और अश्विनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें