फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एकल गायन में अभिषेक और नृत्य में कोमल ने मारी बाजी

विज्ञापन
ओसा स्थित महामाया डिग्री कालेज में आयोजित युवा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती? - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। महामाया राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को अंतरजनपदीय युवा महोत्सव-2022 का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़कर भाग लिया। एकल गायन में अभिषेक ने अपने सुरों से सबका मोह लिया। नृत्य में कोमल ने शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने इन्हें भी प्रथम स्थान दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनय कुमार सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी की प्रो. उमा जायसवाल विशिष्ट अतिथि रहीं। प्राचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाया। इसके बाद एकल गायन ( सुगम ), समूह गान (लोकगीत), एकल नृत्य (शास्त्रीय), लोक- समूह नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। एकल गायन सुगम में महामाया विद्यालय के अभिषेक सरोज ने पहला, भवंस मेहता महाविद्यालय की शोभा पाल ने दूसरा, महामाया राजकीय महाविद्यालय की प्रीति कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
समूह गायन में महामाया राजकीय महाविद्यालय विजेता रहा। एकल नृत्य (शास्त्रीय) में भवंस मेहता महाविद्यालय की कोमल शर्मा ने प्रथम स्थान, अनन्या केसरवानी ने द्वितीय और विद्या भूरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोक (समूह नृत्य) प्रतियोगिता में भवंस मेहता महाविद्यालय के बच्चों ने की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन युवा महोत्सव प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने किया और डॉ. अनिल कुमार ने आभार जताया। निर्णायक मंडल में डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. भावना केसरवानी, डॉ. पवन कुमार, डॉ. तरित अग्रवाल, डॉ. नीरज कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार शुक्ल, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. नीलम वाजपेयी, डॉ. रीता दयाल, डॉ. शैलेश मालवीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें