आशा संघ ने अपनी विभिन्न मांगाें को लेकर जिला मुख्यालय में सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आशाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जाती हैं, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
आशा संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही है। सरकार की ओर से कोई सार्थक जवाब न मिलने पर आशाओं ने आंदोलन को धार देने के लिए सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। आशाओं ने कहा कि यह भूख हड़ताल तब तक चलेगी, जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी। भूख हड़ताल शुरू होने के बाद भी आशाओं से मिलने का जिले का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।