फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो खिलाड़ी आरती का जोरदार स्वागत

Fri, 28 Apr 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
विधान सभा चायल के हथिया (महगांव) की ताइक्वांडो खिलाड़ी आरती का गुरुवार को रेलवे स्टेशन इलाहाबाद में जोरदार स्वागत हुआ। चायल विधायक संजय गुप्ता ने भी इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी का स्वागत किया। साथ ही कहा कि आरती ने कौशाम्बी ही नहीं बल्कि देश का नाम रौशन किया है। ऐसे खिलाड़ियों की कौशाम्बी को जरूरत है। आरती ने कजाकिस्तान में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।  
विज्ञापन


हथिया गांव के किसान परिवार में जन्मी आरती ने अपनी लगन और मेहनत के बल पिछले दिनों कजाकिस्तान में हुए ताइक्वांडों प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आरती के पास रुपये नहीं थे। आरती के परिजनों की माली हालत ऐसी नहीं थी कि वे उसको अपने खर्चे से कजाकिस्तान भेज सकते। आरती के परिजनों ने इलाहाबाद के डीएम से मदद की गुहार लगाई थी। इलाहाबाद डीएम, कौशाम्बी डीएम व चायल विधायक संजय गुप्ता ने ताइक्वांडो खिलाड़ी आरती को आर्थिक मदद दी। इसके बाद वह कजाकिस्तान पहुंची। वहां हुई प्रतियोगिता में आरती ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

आरती के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें थीं। आरती ने कांस्य पदक जीता तो सभी लोग खुशी से उछल पड़े थे। परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। गुरुवार को आरती इलाहाबाद आई। रेलवे स्टेशन पर उसका चायल विधायक संजय गुप्ता ने स्वागत किया। विधायक के साथ आरती के माता-पिता भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें