फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से 70 हजार की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 03 Dec 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बेरुई गांव के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर 70 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


बेरुई गांव निवासी चंद्रसेन ने बताया कि 25 जून 2024 को करारी थाना क्षेत्र के घमासिरा गांव निवासी रईस अहमद से उनकी मुलाकात हुई थी। आरोपी ने उन्हें सऊदी अरब भेजने के नाम पर 70 हजार रुपये लिया था। थोड़े दिन बाद जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो अपना पैसा मांगने लगे। आरोप है कि पैसा देने के बजाय वह बहाना बना रहा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें