फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नवदुर्गा पंडाल में वीडियो बनाने को लेकर युवक को पीटा

Sat, 27 Sep 2025 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी कोतवाली क्षेत्र के अगियौना गांव में शुक्रवार को नवदुर्गा पंडाल में वीडियो बनाने को लेकर कुछ लोगों ने घर पर चढ़कर एक युवक की जमकर पिटाई किया। मारपीट से युवक के सिर में गंभीर चोटें आई है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

करारी के अगियौना गांव निवासी अभिषेक चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब आठ बजे गांव के नवदुर्गा पंडाल में वह मोबाइल से वीडियो बना रहा था। आरोप है कि गांव के ही इंद्रजीत सरोज ने वीडियो बनाने से मना कर दिया। इसके बाद वह घर चला आया। आरोप है कि उसी बात को ले शुक्रवार को इंद्रजीत, बउआ, शनि व मोहित लाठी-डंडे व लोहे का रॉड लेकर उसके घर पर चढ़ आए और गालीगलौच करने लगे।
गाली देने का विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दिया। मारपीट में अभिषेक के सिर में गंभीर चोटें आई है। शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़ित को प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें