फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लेनदेन के विवाद में युवक पर राॅड से हमला

Tue, 22 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के सिराथू बाजार में रुपये लेनदेन को लेकर एक युवक पर पिता व पुत्रों ने रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इससे युवक बेहोश हो गया। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया।
विज्ञापन

सिराथू कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी तौसीफ ने बताया कि ईद पर्व के पहले उन्होंने कस्बे के ही अनीस अंसारी को कपड़ा सिलाई के लिए दिया था। त्योहार बीतने के बाद भी वह कपड़ा सिल कर नहीं दे सका।
काफी दिन बाद कपड़ा लेने के बाद तौसीफ ने रुपये बाद में देने की बात कही। तौसीफ के पिता नसीम अहमद शनिवार को सामान खरीदने सिराथू बाजार गए थे।
तभी अनीस अपने बेटे फहाद व सुम्मान के साथ मिला और नसीम को गाली देते हुए रुपये मांगे। जानकारी होने पर तौसीफ पहुूंचा तो पिता-पुत्रोें ने उसकी जमकर पिटाई की। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण तौसीफ बेसुध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर विपक्षी धमकाते हुए भाग निकले। तौसीफ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें