फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दुर्गा पूजा देखने गए युवक की करंट से झुलसकर मौत

विज्ञापन
घटना के बाद दुर्गा पंडाल में छाया सन्नाटा। संवाद - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव में शुक्रवार देर शाम दुर्गा पूजा देखने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन उसे तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार दोपहर परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के कठरा गांव निवासी राजेंद्र कुमार पटेल (22) बचपन से अपने ननिहाल मुरादपुर में रहता था। उसके मामा श्रीकांत ने बताया कि शुक्रवार देर शाम गांव स्थित दुर्गा पूजा देखने गया था। इसी दौरान पंडाल में राजेंद्र का हाथ ऊपर से गुजरे बिजली के तार में फंस गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना की जानकारी पाकर परिजन इलाज के लिए तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सको ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर उसकी मां शीला देवी अस्पताल पहुंचीं। परिजन शव लेकर कठरा गांव लौट आए। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें