फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कुल्हाड़ी लेकर युवक को दौडाया, केस दर्ज

Thu, 03 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के रतगहा गांव में शनिवार शाम एक युवक को जान से मारने के लिए कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया गया था। शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रतगहा गांव निवासी महेंद्र कुमार के मुताबिक गांव के एक युवक से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार को वह चायल बाजार गया था। लौटने के दौरान घर के पास उसे रोक कर दबंग गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने के लिए कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया। घर में घुस दरवाजा बंद कर उसने किसी तरह अपनी जान बचाई।
उसने गाली गलौज करते हुए दरवाजे को लात और कुल्हाड़ी से पीटने लगा। डायल 112 पुलिस को फोन कर पीड़ित ने मदत मांगी। पुलिस कर्मियों को आता देख आरोपी परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। मंगलवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दीपक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें