चोरों की दहशत में रतजगा कर रहे ग्रामीणों ने मंगलवार रात संदिग्ध युवक को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह सिगरेट पीने के लिए दुकान खोज रहा था।
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के दरहा गांव में मंगलवार रात ग्रामीण चोर की दहशत में रतजगा कर थे। तभी गांव के दक्षिण किनारे स्थित घर के पास एक युवक को संदिग्ध दशा में टहलते देख लोगों ने उसे पकड़ लिया। जबकि, दूसरा युवक बाइक लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की पिटाई कर दी। इस बीच पता चला कि युवक की रिश्तेदारी उसी गांव में है। पुलिस के पहुंचने पर पकड़े गए युवक ने बताया कि वह प्रयागराज के एयरपोर्ट कोतवाली के गांजा चिल्ला निवासी समीर है। जबकि साथी का नाम नीतिन है। उसका गांव में रिश्तेदारी है। वह रात में सिगरेट खरीदने के लिए दुकान खोज रहा था। तभी ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। भगवानपुर चौकी पुलिस के मुताबिक, युवक का गांव में रिश्तेदारी है। युवक से पूछताछ की जा रही है।