महेवाघाट के हिनौता मोड़ के पास कार सवार युवक को रोकर कुछ लोगों ने पीट दिया। साथ ही वाहन भी छतिग्रस्त कर दिया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़ित का दावा है कि उसने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ दी तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने से इन्कार किया है।
फतेहपुर जनपद के धाता थाना अंतर्गत बेलावां निवासी दिवाकर सिंह ने बताया कि वह चित्रकूट में रहकर ठेकेदारी करते हैं। शनिवार की शाम करीब नौ बजे वह अपनी कार से धाता थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर कबरहा में एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे।
जैसे ही वह हिनौता मोड़ के निकट पहुंचे। इसी बीच तीन युवकों ने उनको रोक लिया और मारपीट की। मारपीट में जहां उनको चोटें आई हैं वहीं, उनकी कार के शीशे भी टूट गए हैं। पीड़ित ने मामले की तहरीर हिनौता चौकी पुलिस को दी है। जानकारी के बाद पहुंचे पीड़ित के परिजनों ने उसे राजापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।