फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चलती ट्रेन से उतर रहे युवक का फिसला पैर, गिरकर जख्मी

विज्ञापन
कनवार रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर हुए जख्मी को इलाज के लिए ले जाते एंबुलेंस कर्मी। संव - फोटो : rajori news
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के कनवार रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में युवक का पैर फिसल गया। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जीआरपी ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

फतेहपुर के काथू निवासी कुलदीप का बेटा कीरत यादव कानपुर में रहकर प्राइवेट काम करते हैं। शनिवार सुबह वह इंंटरसिटी ट्रेन से अपने गांव आ रहे थे। कनवार रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि कीरत अपना झोला लेकर धीमी हुई ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगे।इसी दौरान पैर फिसलने की वजह से वह नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
मौके पर पहुंची जीआरपी ने आननफानन उसे सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया। उसके पास मिले आधार कार्ड के जरिये परिवार वालों को जानकारी दी गई। इसके बाद वह भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि कीरत को कनवार स्टेशन से पहले खागा स्टेशन पर उतरना था, लेकिन कनवार स्टेशन पर ट्रेन धीमी हुई तो उसने उतरने की कोशिश की थी। जिस वजह से हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें